श्री माजीसा माता राणी भटियाणी धाम सूरत द्वारा 2024 के कैलेंडर का विमोचन

सूरत,17 दिसंबर। मिगसर सुदी दूज को श्री माजीसा माताराणी भटियाणी धाम सूरत में लाभार्थी एवम ट्रस्ट मंडल पदाधिकारियों  द्वारा 2024 के केलेडर के प्रथम संस्करण का विमोचन किया गया।

ट्रस्ट अध्यक्ष द्वारा पलसाना स्थित श्री माता राणी भटियाणी नव निर्माणाधीन धाम में श्री माजीसा,सवाई सिंह जी लाल बन्ना सा आदि के चरणों में  केलेंड्रर समर्पित किया और लाभार्थी परिवारों एवम ट्रस्ट मंडल के पदाधिकारियों एवं भक्तगण द्वारा विमोचन किया गया।

इस अवसर पर ट्रस्ट मंडल के अध्यक्ष पुखराज संखलेचा देवड़ा,उपाध्यक्ष भगवान भाई,सचिव रमेश राठी,ट्रस्टी रमेश वडेरा,महावीर धारीवाल,नथमल केला सहित लाभार्थी और माजीसा भक्त उपस्थित रहे। अध्यक्ष पुखराज संकलेचा ने बताया कि कैलेंडर का द्वितीय संस्करण भी जल्दी ही प्रकाशित होगा। जिसके लाभार्थी परिवार लाभार्थी परिवार ट्रस्ट मंडल के पदाधिकारियों से संपर्क कर सकते है।

उल्लेखनीय है कि पलसाना स्थित मुंबई अहमदाबाद नेशनल हाइवे पर माता श्री राणी भटियाणी माजीसा मां का विशाल मंदिर का निर्माण कार्य मां के भक्तो के सहयोग से निर्माणाधीन है।जो लाखो भक्तों की  श्रद्धा का केंद्र बन रहा है।हर महीने शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी पर हजारों भक्त दर्शन के लिए आ रहे है।