फोस्टा द्वारा आयोजित फायर अवेयरनेस कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न

सूरत, 17 मार्च। फेडरेशन ऑफ सूरत टेक्सटाइल ट्रेडर्स एसोसिएशन (FOSTTA) द्वारा दिनांक 17 मार्च 2026,मंगलवार को सायं 4:00 बजे मिलेनियम मार्केट-1 के प्रांगण में मिलेनियम मार्केट के व्यापारियों के लिए एक फायर अवेयरनेस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

यह कार्यक्रम पुलिस एवं फायर विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया, जिसमें व्यापारियों को आग से बचाव एवं सुरक्षा के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम में DCP जोन-2 कानन देसाई,सलाबतपुरा पीआई 2 आर. जे. चौहान एवंं फायर ऑफिसर कृष्णा मोड़ सहित टोरेंट पावर के अधिकारी उपस्थित रहे।

सभी अधिकारियों द्वारा व्यापारियों को फायर सेफ्टी के नियमों, सावधानियों एवं आपात स्थिति में क्या कदम उठाने चाहिए, इस बारे में विस्तार से समझाया गया। साथ ही व्यापारियों से अपील की गई कि वे अपनी दुकानों में सुरक्षा के सभी आवश्यक उपाय अपनाएं, जिससे किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। सभी व्यापारियों को अपने अपने दुकान के लोड चेक करने की सलाह दी गई, एवं RCCB के उपयोग किया जाये ऐसा टोरेंट के अधिकारियो द्वारा समझाया गया । कार्यक्रम में उपस्थित सभी व्यापारियों ने इस पहल की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने का अनुरोध किया।