पश्चिम रेलवे द्वारा 11 जोड़ी ट्रेनों में अस्‍थायी तौर पर जोड़े जायेंगे अतिरिक्त डिब्‍बे

सूरत , 24 मार्च । यात्रियों की सुविधा के लिए और अतिरिक्त भीड़ के समायोजन हेतु पश्चिम रेलवे द्वारा 11 जोड़ी ट्रेनों में अस्थायी तौर पर अतिरिक्‍त डिब्‍बे जोड़े जायेंगे, जिनका विवरण नीचे दिया जा रहा है:-

ट्रेन नंबर 02945/02946 मुंबई सेंट्रल – ओखा स्पेशल में एक अतिरिक्त स्लीपर क्लास कोच मुंबई सेंट्रल से 22/03/2021 से 28/03/2021 तक और ओखा से 24/03/2021 से 30/03/2021 तक जोड़ा जायेगा।
ट्रेन नंबर 09027/09028 बांद्रा टर्मिनस – जम्मू तवी स्पेशल में एक अतिरिक्त स्लीपर क्लास कोच बांद्रा टर्मिनस से 27/03/2021 से और जम्मू तवी से 29/03/2021 से जोड़ा जायेगा।
ट्रेन नंबर 02949/02950 बांद्रा टर्मिनस – दिल्ली सराय रोहिल्ला स्पेशल में एक अतिरिक्त स्लीपर क्लास कोच बांद्रा टर्मिनस से 24/03/2021 से और दिल्ली सराय रोहिल्ला से 25/03/2021 से जोड़ा जायेगा।
ट्रेन नंबर 02965/02966 बांद्रा टर्मिनस – भगत की कोठी स्पेशल में एक अतिरिक्त स्लीपर क्लास कोच बांद्रा टर्मिनस से 26/03/2021 से और भगत की कोठी से 27/03/2021 से जोड़ा जायेगा।
ट्रेन नंबर 02944/02943 इंदौर – दौंड जं. स्पेशल में एक अतिरिक्त स्लीपर क्लास कोच इंदौर से 21/03/2021 से 27/03/2021 (बुधवार को छोड़कर) और दौंड जं. से 22/03/2021 से 28/03/2021 (गुरुवार को छोड़कर) तक जोड़ा जायेगा।
ट्रेन नंबर 09307/09308 इंदौर – चंडीगढ़ स्पेशल में एक अतिरिक्त स्लीपर क्लास कोच इंदौर से 25/03/2021 से और चंडीगढ़ से 26/03/2021 से जोड़ा जायेगा।
ट्रेन नंबर 09241/09242 इंदौर – ऊधमपुर स्पेशल में एक अतिरिक्त स्लीपर क्लास कोच इंदौर से 22/03/2021 से और ऊधमपुर से 24/03/2021 से जोड़ा जायेगा।
ट्रेन नंबर 09325/09326 इंदौर – अमृतसर स्पेशल में एक अतिरिक्त स्लीपर क्लास कोच इंदौर से 23/03/2021 से 26/03/2021 तक और अमृतसर से 25/03/2021 से 28/03/2021 तक जोड़ा जायेगा।
ट्रेन नंबर 09305/09306 डॉ. अम्बेडकर नगर – कामाख्या स्पेशल में एक अतिरिक्त स्लीपर क्लास कोच डॉ. अम्बेडकर नगर से 25/03/2021 से और कामाख्या से 28/03/2021 से जोड़ा जायेगा।
ट्रेन नंबर 09223/09224 डॉ. अम्बेडकर नगर – नागपूर एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त स्लीपर क्लास कोच डॉ. अम्बेडकर नगर से 23/03/2021 से और नागपूर से 24/03/2021 से जोड़ा जायेगा।
ट्रेन नंबर 02919/02920 डॉ. अम्बेडकर नगर (महू)- श्री माता वैष्णोदेवी कटरा स्पेशल में एक अतिरिक्त द्वितीय श्रेणी के सीटिंग कोच डॉ. अम्बेडकर नगर से 21/03/2021 से 27/03/2021 तक और श्री माता वैष्णोदेवी कटरा से 23/03/2021 से 29/03/2021 तक जोड़ा जायेगा।