
सूरत, 11 मई। डायरेक्टरेट जनरल आफ जीएसटी इंटेलिजेंस के वेसू स्थित आफिस मे आज सुबह आग लग गई। फायर विभाग के कर्मचारी जब तक मौके पर पहुच कर आग को काबू मे लेते तब तक विभाग के कई महत्वपूर्ण फाईलों को आग अपनी गिरफ्त मे ले चुका था।
सूत्रो से प्राप्त विस्तृत जानकारी के अनुसार वेसू के ह्लाईट हाऊस के चौथे माले पर डीजीजीआई की आफिस है। यह जीएसटी विभाग से जुडा हुआ महत्वपूर्ण जांच एजेंसी है। यहां पर हर समय राजस्व एवं करचोरी से संबंधित काफी महत्वपूर्ण फाईलें रखी होती है। आज सुबह डीजीजीआई खुलने से पहले लगभग सुबह 9.15बजे आग लग गई। आग यहां चौथे माले पर स्थित पुराने आफिस मे लगी जहा पर फाईलें रखी होती है। आग लगने की सूचना मिलने पर फायर विभाग की कई गाडियों नो मौके पर पहुंच कर आग को काबू मे लेने का प्रयास किया। इस सन्दर्भ मे बात करते हुये डीजीजीआई के ज्वाईंट डायरेक्टर गुर्तेश मथारू ने बताया कि आग से काफी पाईलें जली है जिनका आंकलन किया जा रहा है।













