पश्चिम रेलवे द्वारा 14 जोड़ी ट्रेनों में अस्थायी तौर पर अतिरिक्त कोच जोड़ने का निर्णय

सूरत ,  7 अक्टूबर ।  पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए 14 जोड़ी ट्रेनों में अस्थायी तौर पर अतिरिक्त कोच जोड़ने का निर्णय लिया गया है । 

   पश्चिम रेलवे की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति मे कहा गया है कि  ट्रेन संख्या 09021/22 बांद्रा टर्मिनस-लखनऊ स्पेशल में एक अतिरिक्त स्लीपर क्लास कोच जोड़ा जायेगा। यह अतिरिक्‍त कोच बांद्रा टर्मिनस से 16 अक्टूबर 2021 से 27 नवंबर 2021 तक तथा लखनऊ से 17 अक्टूबर 2021 से 28 नवंबर, 2021 तक जोड़ा जायेगा। ट्रेन संख्या 09017/18 बांद्रा टर्मिनस-हरिद्वार स्पेशल में एक अतिरिक्त स्लीपर क्लास कोच जोड़ा जायेगा। यह अतिरिक्‍त कोच बांद्रा टर्मिनस से 13 अक्टूबर 2021 से 1 दिसंबर 2021 तक तथा हरिद्वार से 14 अक्टूबर 2021 से 2 दिसंबर 2021 तक जोड़ा जायेगा।
ट्रेन संख्या 02929/30 बांद्रा टर्मिनस-जैसलमेर स्पेशल में एक अतिरिक्त सेकेंड क्‍लास सीटिंग कोच जोड़ा जायेगा। यह अतिरिक्‍त कोच बांद्रा टर्मिनस से 8, 15 और 22 अक्टूबर 2021 को तथा जैसलमेर से 9, 16 और 23 अक्टूबर 2021 को जोड़ा जायेगा।
ट्रेन संख्या 02995/96 बांद्रा टर्मिनस-अजमेर स्पेशल में दो अतिरिक्त सेकेंड क्‍लास सीटिंग कोच जोड़े जायेंगे। ये अतिरिक्‍त कोच बांद्रा टर्मिनस से 8 अक्टूबर 2021 से 1 दिसंबर 2021 तक तथा अजमेर से 7 अक्टूबर 2021 से 30 नवंबर 2021 तक जोड़े जायेंगे।
ट्रेन संख्या 04818/17 दादर-भगत की कोठी स्पेशल में अतिरिक्त स्लीपर क्लास कोच जोड़ा जायेगा। यह अतिरिक्‍त कोच दादर से 8 अक्टूबर 2021 से 30 नवंबर 2021 (नामित दिवसों पर) तथा भगत की कोठी से 7 अक्टूबर 2021 से 29 नवंबर 2021 तक जोड़ा जायेगा।
 ट्रेन संख्या 02474/73 बांद्रा टर्मिनस-बीकानेर स्पेशल में एक अतिरिक्त सेकेंड क्‍लास सीटिंग कोच जोड़ा जायेगा। यह अतिरिक्‍त कोच बांद्रा टर्मिनस से 12 अक्टूबर 2021 से 30 नवंबर 2021 (नामांकित दिवसों पर) तथा बीकानेर से 11 अक्टूबर 2021 से 29 नवंबर 2021 तक जोड़ा जायेगा।
 ट्रेन संख्या 02490/89 दादर-बीकानेर स्पेशल में एक अतिरिक्त सकेंड क्‍लास सीटिंग कोच जोड़ा जायेगा। यह अतिरिक्‍त कोच दादर से 10 अक्टूबर 2021 से 1 दिसंबर 2021 (नामित दिवसों पर) तथा बीकानेर से 9 अक्टूबर 2021 से 30 नवंबर 2021 तक जोड़ा जायेगा।  ट्रेन संख्या 04708/07 दादर-बीकानेर स्पेशल में एक अतिरिक्त एसी 3-टियर और दो शयनयान कोच जोड़े जायेंगे। ये अतिरिक्‍त कोच दादर से 8 अक्टूबर 2021 से 1 दिसंबर 2021 (नामित दिवसों पर) तथा बीकानेर से 7 अक्टूबर 2021 से 30 नवंबर 2021 तक जोड़ा जायेगा। 
ट्रेन संख्या 09707/08 बांद्रा टर्मिनस-श्री गंगानगर स्पेशल में दो अतिरिक्त शयनयान कोच जोड़े जायेंगे। ये अतिरिक्‍त कोच बांद्रा टर्मिनस से 9 अक्टूबर 2021 से 2 दिसंबर 2021 तक तथा श्री गंगानगर से 7 अक्टूबर 2021 से 30 नवंबर 2021 तक जोड़ा जायेगा।
ट्रेन नंबर 09059/60 सूरत-मुजफ्फरपुर स्पेशल में एक अतिरिक्त स्लीपर क्लास कोच जोड़ा जायेगा। यह अतिरिक्‍त कोच सूरत से 22 अक्टूबर 2021 से 26 नवंबर 2021 तक तथा मुजफ्फरपुर से 24 अक्टूबर 2021 से 28 नवंबर, 2021 तक जोड़ा जायेगा। ट्रेन संख्या 09069/70 ओखा-वाराणसी स्पेशल में एक अतिरिक्त स्लीपर क्लास कोच जोड़ा जायेगा। यह अतिरिक्‍त कोच ओखा से 21 अक्टूबर 2021 से 18 नवंबर 2021 तक तथा वाराणसी से 23 अक्टूबर 2021 से 20 नवंबर, 2021 तक जोड़ा जायेगा।
ट्रेन संख्या 09537/38 ओखा-जयपुर स्पेशल में एक अतिरिक्त स्लीपर क्लास कोच जोड़ा जायेगा। यह अतिरिक्‍त कोच ओखा से 25 अक्टूबर 2021 से 22 नवंबर 2021 तक तथा  जयपुर से 26 अक्टूबर 2021 से 23 नवंबर, 2021 तक जोड़ा जायेगा।
 ट्रेन संख्या 02460/59 इंदौर-जोधपुर स्पेशल में दो अतिरिक्त सेकेंड क्‍लास सीटिंग कोच जोड़े जायेंगे। ये अतिरिक्‍त कोच इंदौर से 8 अक्टूबर 2021 से 1 दिसंबर 2021 तक तथा जोधपुर से 7 अक्टूबर 2021 से 30 नवंबर 2021 तक जोड़े जायेंगे एवं ट्रेन संख्या 04802/01 इंदौर-जोधपुर स्पेशल में दो अतिरिक्त सेकेंड क्लास सीटिंग कोच जोड़े जायेंगे। ये अतिरिक्‍त कोच इंदौर से 10 अक्टूबर 2021 से 4 दिसंबर 2021 तक तथा  जोधपुर से 9 अक्टूबर 2021 से 2 दिसंबर 2021 तक जोड़े जायेंगे।